Loading...

कलेक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के द्वारा मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किए

Gargachary Times 27 August 2025, 21:34 200 views
Mathura
कलेक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के द्वारा मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किए
मथुरा में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण , एमएलसी ओमप्रकाश सिंह और सीडीओ मनीष मीणा एसडीएम ऊषा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वीडियो लाइव के माध्यम से मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करने से हुई। लाइव प्रसारण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित 16 मुख्य सेविकाओं को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य सेविकाओं के माध्यम से आंगनबाड़ी और पोषण योजनाओं को गति मिलेगी तथा ग्रामीण अंचलों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा स्तर को मजबूत किया जा सकेगा। कार्यक्रम में एमएलसी ओम प्रकाश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सीडीओ मनीष मीणा ने नियुक्ति पाने वाली मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरी निष्ठा और लगन से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और सेविकाओं की उपस्थिति रही। सभी ने सरकार की इस पहल की सराहना की और आशा व्यक्त की कि नई नियुक्त सेविकाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
Follow Samachar24