मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया
Gargachary Times
27 August 2025, 21:35
261 views
Firozabad
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के अधीन प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र सुहाग नगर फिरोजाबाद के प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा सचिवालय नोशहरा विकासखंड शिकोहाबाद में आज दिनांक 27 8 2025 को दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम क शुभारंभ प्रिया यादव ब्लॉक प्रमुख शिकोहाबाद एवं संगीता देवी ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री का वितरण किया गया एवं व्याख्याता के रूप में आए पूर्व प्रभारी श्री महेश कुमार तिवारी श्री नागेंद्र सिंह प्रवक्ता जीएस कॉलेज शिकोहाबाद एवं D R Pश्री राघवेंद्र सिंह द्वारा खाद्य प्रसंस्करण संबंधी इकाई लगाने की जानकारी एवं जनपद में लघु उद्योग जैसे दाल उद्योग मसाला उद्योग बेकरी उत्पाद जैसे टोस्ट बिस्किट केक आदि उद्योग फल व सब्जी से निर्मित खाद्य पदार्थ जैसे अचार जैम, जेली सॉस आलू चिप्स, पापड़,,बरी उद्योग आदि की जानकारी प्रशिक्षरती को दी गई प्रभारी शैलेंद्र वर्मा द्वारा खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने में उपयोग की गई मशीनों की जानकारी परीक्षार्थियों में दी गई तथा विभाग द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत इकाई लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान राशि की पूर्ण जानकारी परीक्षार्थियों को दी गई