अबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन मे हमराही स्टाप द्वारा क्षेत्र कम्पोजिट एवं देशी दुकानो का आकस्मिक निरीक्षण
Gargachary Times
27 August 2025, 21:35
190 views
Firozabad
जिलाधिकारी महोदय फिरोजाबाद , सयुंक्त आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा जोन आगरा ,उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फ़िरोज़ाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 फिरोजाबाद जनपद फिरोजाबाद हमराही स्टाफ द्वारा क्षेत्र अंतर्गत देशी एंव कम्पोजिट दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।क्यू-आर कोड के माध्यम से स्टॉक स्कैन किया गया स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति की जांच की गईl इसके साथ ही ई पोस मशीन के द्वारा दुकान द से शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने के निर्देश दिए गए दुकान संचालकों को कठोर चेतावनी दी गई की दुकान में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता न पाई जाए अन्यथा की दिशा में कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में मदिरा/बीयर स्टाक की दुकानों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं दुकानों को नियमानुसार संचालन हेतु अनुज्ञापियो को निर्देश दिए।