मानसी गंगा में दूसरे दिन फिर श्रद्धालु युवक की डूबने से हुई दर्दनाक मौत
Gargachary Times
7 June 2026, 20:31
40 views
Mathura
डी डी शर्मा
गोवर्धन।।अधिक मास मेले में लगातार श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है गिर्राज महाराज की परिक्रमा के साथ-साथ दंडवत परिक्रमा और मानसी गंगा में स्नान का दौर लगातार जारी है। इसके साथी मानसी गंगा में श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं भी लगातार जारी है। लेकिन लापरवाह बेपरवाह नगर पंचायत प्रशासन पर इसका कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है मेले को लेकर हुई पूर्व में बैठक में ना तो मानसी गंगा पर सुरक्षा व्यवस्था का कोई प्रस्ताव दिया गया और ना ही बाद में नगर पंचायत की ओर से मानसी गंगा पर सुरक्षा के दृष्टिगत कोई उपाय किए गए जिसका परिणाम निकला है कि पिछले 15 दिनों में लगभग चार लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन के द्वारा मथुरा से बुलाकर एनडीआरएफ की टीम में भी अब मानसी गंगा पर सुरक्षा के लिए तैनात कर दी गई है लेकिन बावजूद इसके घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को सुबह लगभग 6:00 बजे आगरा रामनगर से आए हुए भीम पुत्र भीकम अपने साथियों सनी, विनय, विकास और विनय की मां रानी के साथ गोवर्धन गिर्राज महाराज की परिक्रमा करने आए थे परिक्रमा के बाद जब सुबह गंगा में स्नान कर रहे थे तो पैर फिसलने से भीम की डूबने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से युवक के शव को बाहर निकाल लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि कब तक ऐसे ही नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं की जान जाती रहेगी क्या कभी नगर पंचायत प्रशासन पर भी जिलाधिकारी महोदय कोई कड़ा एक्शन लेंगे।