श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन पर निकाली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय रहा माहौल
Gargachary Times
7 June 2026, 20:33
43 views
Dharam
गोवर्धन. सिर पर विराजमान भगवती, जुबां पर राधेकृष्ण का गुणगान करते सजी-धजी सौभाग्यवती महिलाएं, सिर पर सजे कलश, बैंडबाजे की मधुर सुर लहरियों के बीच धार्मिक छटा बिखेरते हुए सैकड़ों भक्तों ने श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली इस दौरान माहौल भक्तिमय रहा. कलश शोभायात्रा का शुभारंभ ठा. श्री राधाबल्लभ मंदिर सौभरेय ब्रह्माण चकलेश्वर रोड़ प्रारंभ हुई, दसविसा, सौंख अड्डा, दानघाटी मंदिर, बड़ा बाजार, हाथी दरवाजा, रामलीला मैदान होते हुए कथा स्थल पहुँची।
कथा आयोजक ठा. श्री राधावल्लभ जी महाराज, संयोजक पूज्य महन्त श्री श्री 108 रामलखन जी महाराज (सरपंचबाबा) नेतत्व में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता महामण्डलेश्वर ब्रजराज स्वामी रामकष्णानंद महाराज ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। कथा के प्रथम दिन स्रोताओं को कथा श्रवण कराते हुए कथा प्रवक्ता महामण्डलेश्वर ब्रजराज स्वामी रामकष्णानंद महाराज ने कहा कि भागवत के चार सूत्र हैं भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, त्याग और तीन स्वरूप हैं , सत्य, चित्त एवं आनंदा। परमात्मा जगत का आधार है और भागवत मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है। मनुष्य मोह-माया , अपना-पराया, अमीरी, गरीबी, सुख-दुख के चक्कर मे पड़कर ईस्वर का गुणगान करना भूल जाता है। एक बार मनुष्य श्रीमद्भागवत कथा का स्मरण कर लेगा उसके जीवन से अज्ञानता रूपी अंधकार हमेशा के लिए मिट जाएगा ।
इस अवसर पर राम लक्षन दास जी सरपंच बाबा, अखिल भारतीय सौभरेय ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दिनेश चंद्र शर्मा जी , राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सोभाराम शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष सरपंच , ब्रज मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल प्रधान जी ,नगर अध्यक्ष दीन दयाल शर्मा पन्ना लाल मास्टर, गया प्रसाद मास्टर , प्रहलाद प्रधान, हरदयाल पहलवान, गंगाराम, शिवदत्त पांडेय, प्रहलाद कुम्हेरिया, बांके बिहारी, मुकेश पांडेय, डोरी लाल, कान्हा, पार्थ, माधव आदि उपस्थित रहे.