गांधी पार्क में बच्चों और बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास
Gargachary Times
7 June 2026, 20:34
62 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वृंदावन स्थित गांधी पार्क में आयुष विभाग की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षक शन्नो शुक्ला ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योग प्रशिक्षक ने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन और त्रिकोणासन का अभ्यास कराया तथा इनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
प्रशिक शन्नो शुक्ला ने योग शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग के महत्व को समझते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया