Loading...

योग प्रशिक्षक पारुल शर्मा बनीं मास्टर ट्रेनर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में जुटा आयुष विभाग

Gargachary Times 7 June 2026, 20:36 49 views
Mathura
योग प्रशिक्षक पारुल शर्मा बनीं मास्टर ट्रेनर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में जुटा आयुष विभाग
मथुरा । पुनीत शुक्ला आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और सफल बनाने के लिए आयुष विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डिगम्बर सिंह के निर्देशन में नामित की गईं हेल्थ वेलनेस सेंटर, आयुष विभाग की योग प्रशिक्षक पारुल शर्मा को लखनऊ में आयोजित मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। पारुल शर्मा अब मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं देकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी। मास्टर ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने आगामी 15 से 21 जून तक मनाए जाने वाले योग सप्ताह को पूरी तरह सफल बनाने के गुर सीखे। अब पारुल शर्मा अपने विभाग के अन्य योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगी। इसके बाद सभी प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न तहसीलों, ब्लॉकों, नगर पंचायतों, संस्थानों और अन्य सरकारी विभागों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर लोगों को योग कराया जाएगा। इस वृहद अभियान का मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके तहत शहर और ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मंदिर प्रांगणों, ऐतिहासिक कुंडों, नदी घाटों, कॉलेजों, आवासीय सोसायटियों, सरकारी विभागों और नगर निगम आदि सार्वजनिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस बार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम ‘योगा फॉर हेल्थी एजिंग’ (स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग) निर्धारित की गई है, जिसके संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।
Follow Samachar24