शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Gargachary Times
7 June 2026, 20:37
37 views
Mathura
वृंदावन।पुनीत शुक्ला
फोगला आश्रम के समीप हरि बाबा पंडाल स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग और एक्सेसरीज की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकान पूरी तरह से बंद थी और शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
दुकान स्वामी प्रकाश विश्वास ने बताया कि वह दोपहर में दुकान बंद कर लंच करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। प्रकाश विश्वास के मौके पर पहुंचने से पहले ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक दुकान के भीतर मौजूद मोबाइल और रिपेयरिंग का कीमती सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें लगभग 4 से 5 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।