Loading...

एसएसपी श्लोक कुमार की कार्यवाई तीन उपनिरीक्षक निलंबित, एक लाइन हाजिर

Gargachary Times 7 June 2026, 20:37 230 views
Mathura
एसएसपी श्लोक कुमार की कार्यवाई तीन उपनिरीक्षक निलंबित, एक लाइन हाजिर
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन उपनिरीक्षकों को निलंबित तथा एक उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना राया में तैनात उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह के विरुद्ध उत्कोच (रिश्वत) लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं थाना रिफाइनरी में तैनात उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह को दो समुदायों के बीच हुए विवाद के मामले को गंभीरता से न लेने के आरोप में प्रारंभिक रूप से दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। इसके अलावा थाना गोवर्धन में तैनात उपनिरीक्षक रजत दुबे को विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है। एक अन्य कार्रवाई में थाना वृंदावन के रंगजी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह को जनपद में चिन्हित माफियाओं की निगरानी में शिथिलता बरतने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Follow Samachar24