मक्खनपुर पुलिस ने चोरी के दो वांछित अभियुक्त किए गिरफ्तार, तमंचा व चोरी का सामान बरामद
Gargachary Times
7 June 2026, 20:38
43 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार एवं चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार थाना मक्खनपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 163/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त Shani पुत्र रामरतन निवासी नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर तथा सतेन्द्र पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम रठेल थाना किशनी जनपद मैनपुरी, हाल निवासी नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध चाकू, एक पीतल की परात, एक पीतल की थाली, एक पीतल का गिलास, दो पीतल के कटोरे तथा भारत कंपनी का एक गैस सिलेंडर बरामद किया है।
पुलिस ने अभियुक्त शीलेन्द्र के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 166/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा अभियुक्त शनि के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 167/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी चमन शर्मा, उपनिरीक्षक रिन्नू सिंह कांस्टेबल दाऊदयाल, ब्रजभान, धर्मेन्द्र सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल सुरेश कुमार शामिल रहे।