मेला ड्यूटी सेवा भाव व मुस्तेदी से करेंः एडीजी
Gargachary Times
28 August 2025, 11:03
97 views
Mathura
एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अपने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ राधाष्टमी मेला 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस बैठक ली। साथ ही मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिसमें सभी विभागों से कार्य की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । इस दौरान एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर शैलेश कुमार सिंह ने अतिक्रमण मुक्त बरसाना के साथ ड्यूटी कर्मियों को समन्वय के साथ मेला ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कमिश्नर शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज की साफ सफाई को देखकर नगर पंचायत तारीफ के काबिल है । हमको मेला के दौरान इससे बेहतर साफ सफाई रखनी होगी। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु एक संदेश लेकर जाए। उन्होंने कहा कि नगर की सजा सजावट अच्छी होनी चाहिए। जगह-जगह सड़कों पर चुने का छिड़काव ठीक प्रकार से हो। मंदिर परिसर में ज्यादा देर तक श्रद्धालु नहीं ठहरें, वे निरंतर चलते हुए राधाजी के दर्शन करें। बुजुर्गों श्रद्धालु अतिंम दर्शन करने की इच्छा लेकर आते हैं उनको दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एडीजी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मी ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ेंगे। ड्यूटी कर्मियों को अपना व्यवहार मधुर रखना होगा। इस दौरान ड्यूटी कर्मी के सामने ड्यूटी करते हुए एक चेलेंज के साथ ड्यूटी करनी है उनको अपना पेशेंस नहीं खोना है। सभी अधिकारी जबदस्ती वीवीआईपी नहीं बने हमें भगवान के दरबार में आएं यहां सेवा समझकर मुस्तेदी के साथ पहले अपनी ड्यूटी दें उसके बाद राधा रानी के दर्शन करें। राधा रानी कृष्ण के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे लिए भी अहम है यहां सेवा भाव से ड्यूटी करनी हैं। यातायात प्रबंधन सही ठंग से की जानी चाहिए। सड़कों पर वाहनों को रोकना सूजबूझ का काम नहीं है। समूचे परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी का प्रयोग करने से भीड़ प्रबंधन करने में सहूलियत मिलेगी। मीडिया वाच करना जरूरी है। मीडिया को वाच नहीं किया जाएगा तो छोटी सी घटना बड़ी हो जाएगी। जिसका जबाब हैडक्वाटर को देना पड़ता है। मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी ड्यूटी में लगी टीम को अपने अपने रॉल का पता होना चाहिए। जिसके लिए ब्रीफ करना होगा। इससे पहले एसएसपी श्लोक कुमार से मेला सम्बंधित व्यवस्थाओं की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों दी। इसके बाद मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। बैठक में जिलाधिकारी सीपी सिंह, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद रावत, पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, नगर पंचायत बरसाना चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार, ईओ कल्पना बाजपेई आदि मौजूद थे।