Loading...

चंद्रसेन का किला और चंद्रवार जैन मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप, डिजिटल लाइब्रेरी भी बनेगी: डीएम

Gargachary Times 7 June 2026, 20:40 53 views
Firozabad
चंद्रसेन का किला और चंद्रवार जैन मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप, डिजिटल लाइब्रेरी भी बनेगी: डीएम
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी Shatrohan Vaishya के साथ जनपद के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के संरक्षण और विकास को लेकर महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चंद्रसेन का किला और चंद्रवार का जैन मंदिर जनपद की अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित और संवर्धित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि चंद्रवार क्षेत्र भारत के गौरवशाली इतिहास का जीवंत अध्याय रहा है। ऐसे में इन ऐतिहासिक स्थलों को सुरक्षित रखना और उनकी ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चंद्रवार स्थित जैन मंदिर में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जिससे यहां के इतिहास, संस्कृति और विरासत की जानकारी आधुनिक पीढ़ियों तक पहुंचाई जा सके।उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन स्थलों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। साथ ही धरोहरों के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए उनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचित कराने के लिए इन धरोहरों का जीवंत रहना बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन इन ऐतिहासिक स्थलों की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने और उन्हें पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों से अपील की कि वे ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सतेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24