Loading...

ग्राम रजौरा स्थित श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम में 146.93 लाख की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

Gargachary Times 7 June 2026, 20:40 44 views
Firozabad
ग्राम रजौरा स्थित श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम में 146.93 लाख की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देशन में प्रदेश के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के जीर्णोद्धार की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Jaiveer Singh ने ग्राम रजौरा स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल “श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज” आश्रम में 146.93 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने तथा वहां बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम के सर्वांगीण विकास के लिए 146.93 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।उन्होंने बताया कि इस बजट के माध्यम से आश्रम परिसर में आने वाले स्थानीय एवं दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही बैठने की बेहतर व्यवस्था, सड़क पहुंच मार्ग का निर्माण एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।कार्यक्रम के दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना भी की। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष Uday Pratap Singh, ब्लॉक प्रमुख Kamlesh Rajput सहित कई जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
Follow Samachar24