Loading...

फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड के वार्षिक चुनाव संपन्न, मुकेश गुप्ता ‘मामा’ को चेयरमैन पद व ओंकारनाथ विज अध्यक्ष पद का दायित्व सोपा गया

Gargachary Times 8 June 2026, 20:43 57 views
Firozabad
फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड के वार्षिक चुनाव संपन्न, मुकेश गुप्ता ‘मामा’ को  चेयरमैन पद व ओंकारनाथ विज अध्यक्ष पद का दायित्व सोपा गया
फिरोजाबाद। जलेसर चौराहा स्थित फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड के पंजीकृत कार्यालय में रविवार को आम सभा एवं वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी विश्वदीप सिंह की अध्यक्षता तथा चुनाव समिति के सदस्य हनुमान प्रसाद गर्ग, मानक चन्द्र अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता (ओम ग्लास), राकेश अग्रवाल (गन्नू), अनिल बिहारी अग्रवाल (गर्म होटल) एवं अनिल अग्रवाल (चॉइस) की उपस्थिति में संपन्न हुई।चुनाव के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा दो निदेशक पदों हेतु नामांकन प्राप्त हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’ एवं ओंकार नाथ विज, सचिव पद के लिए शरद चन्द्र गुप्ता ‘चन्द्रा’, कोषाध्यक्ष पद के लिए नितिन मित्तल तथा निदेशक पद के लिए संतोष गर्ग एवं राजीव गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव समिति द्वारा नामांकन पत्रों की जांच में सभी आवेदन वैध पाए गए।आम सभा का शुभारंभ क्लब प्रांगण में सायं 7 बजे हुआ। प्रारंभ में निवर्तमान कार्यकारिणी का स्वागत किया गया, जिसके बाद चुनाव समिति ने मंच संभालते हुए निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ कराई। मुख्य चुनाव अधिकारी विश्वदीप सिंह ने चुनाव संबंधी समस्त जानकारी सदन के समक्ष रखी तथा जिन पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ था, उन पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी होने के कारण चर्चा एवं सहमति के बाद निर्णय लिया गया कि क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं लंबे समय से क्लब का सफल संचालन कर रहे मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’ को क्लब के सर्वोच्च पद चेयरमैन पर आसीन किया जाए। उनकी सहमति से ओंकार नाथ विज को क्लब का अध्यक्ष घोषित किया गया।इस अवसर पर देवीचरण अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, नरेन्द्र कुमार मित्तल, राष्ट्रदीप सिंह, शिवकांत शर्मा, दीपक गर्ग, गणेश चन्द्र अग्रवाल, हरवंश सिंह मल्होत्रा, शिव नारायण जैन, अशोक निराल, सतीश चन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र कुमार गुप्ता (एफसीए), विनोद सरीन, डॉ. देशदीपक यादव, डॉ. प्रेम कुमार यादव, डॉ. एस.पी.एस. चौहान, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. संजय यादव, डॉ. सतीश चन्द्र गोयल, पुष्पेन्द्र कुमार जैन, गोपाल दास गोयल, हरिओम गुप्ता (आदर्श), मोहन किशोर गुप्ता, शंकर गुप्ता, मनीष अलंकार, सुमन जैन ‘राजा’, मुकेश अग्रवाल, सत्यव्रत गुप्ता ‘लल्लू बाबू’, रामनिवास गुप्ता, आशीष गुप्ता (आदर्श), प्रकाश चन्द्र गुप्ता (इम्पीरियल) सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभा के अंत में मुख्य चुनाव अधिकारी विश्वदीप सिंह ने खचाखच भरे सभागार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी सदस्यों का आभार जताते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की। इसके पश्चात उपस्थित सदस्यों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया।
Follow Samachar24