फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख रुपये का गांजा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
Gargachary Times
8 June 2026, 20:43
54 views
Firozabad
फिरोजाबाद। एएनटीएफ आगरा और थाना रसूलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख रुपये कीमत का 102 किलो 66 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग से जुड़े पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग का एक सदस्य मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश में चार से पांच गुना अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस अब गिरोह के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक की जांच कर रही है तथा आरोपियों के खिलाफ सफीमा एवं पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में एएनटीएफ यूनिट आगरा जोन और थाना रसूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आसफाबाद चौराहे के पास जाल बिछाया। पुलिस ने ट्रक संख्या OD 02 DA 0721 से गांजा उतारकर कार में रखते समय पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में हाथरस निवासी सौरभ, विजय कुमार और सुभाष सिंह के अलावा उड़ीसा निवासी चंदन सिंह और चिरंजीव उर्फ टूटू शामिल हैं। वहीं अंकित नामक आरोपी फरार बताया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 102.66 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त ट्रक, पेंट के कार्टून, पांच मोबाइल फोन, विभिन्न पहचान पत्र और नकदी बरामद की है। मामले में थाना रसूलपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 317/26 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार,थानारसूलपुर .प्रभारी निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा, एएनटीएफ आगरा जोन .उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार .एएनटीएफ एवं थाना रसूलपुर पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।