Loading...

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 8 June 2026, 20:44 24 views
Firozabad
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना लाइनपार पुलिस टीम ने थाना लाइनपार पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 135/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अनुराग पुत्र रामाधार को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से पाटकुआ, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई का निवासी है तथा वर्तमान में गोविंद नगर, भाऊ का नगला, थाना दक्षिण क्षेत्र में किराये पर रह रहा था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य .उपनिरीक्षक विवेक चौहान .उपनिरीक्षक आकाश कुमार .महिला आरक्षी वृष्णा पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना लाइनपार में संबंधित मुकदमा दर्ज है।
Follow Samachar24