Loading...

टैरिफ के विरोध में होली गेट पर डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया

Gargachary Times 28 August 2025, 11:07 98 views
Mathura
टैरिफ के विरोध में होली गेट पर डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया
अमेरिका की ओर से लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर आम आदमी भी चर्चा कर रहा है। इस का विरोध शुरू हो गया है। स्वदेशी को बढावा देने की बात की जा रही हैं। बुधवार को मथुरा में संतों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। टैरिफ के विरोध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का होली गेट पर पुतला फूंका। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी बाबा के नेतृत्व में अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया। भारत के खिलाफ बार बार बयान देने वाले डोनाल्ड ट्रंप को मानसिक रोगी बताया। दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की तपोभूमि है, भारत में जब परमाणु परीक्षण हुआ था तब भी अमेरिका ने कड़े प्रतिबंध लगाए थे, कोई फर्क नहीं पड़ा था। राजेश पाठक ने कहा कि भारतीय संघर्ष करना जानते हैं, हमको स्वदेशी सामान पर ध्यान देना चाहिए। रामदास जी महाराज ने कहा कि हमारा देश कभी न झुका है न झुकेगा और अब स्वदेशी अपनाएगा, खुशहाल रहेगा। महंत मधुसूदन दास जी महाराज ने कहा कि यह मोदी का भारत है। हम लोग संघर्ष करेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं, जब हिंदुस्तान ने पोखरण परीक्षण किया था तब भी अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए थे लेकिन हम झुके नहीं, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि सभी भारतीयों को स्वदेशी अपनाना चाहिए।
Follow Samachar24