पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Gargachary Times
8 June 2026, 20:44
54 views
Firozabad
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की तैयारियों, प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।