Loading...

हाईवे पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग चार घायल

Gargachary Times 8 June 2026, 20:45 50 views
Firozabad
हाईवे पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग चार घायल
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। सिरसागंज से आगरा जा रही एक कार चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के कुछ ही क्षण बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। जलती कार को देखकर हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद कार में आग लग गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
Follow Samachar24