Loading...

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद

Gargachary Times 8 June 2026, 20:48 38 views
Firozabad
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0स0 158/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शौर्य उर्फ छोटी उर्फ ललितेश पुत्र अमरपाल निवासी थानुमई थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मु0अ0स0 169/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक दीपक कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल गुड्डू एवं कांस्टेबल रजनीश कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24