कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा स्वीकारः डीएम
Gargachary Times
15 July 2025, 20:54
126 views
Mathura
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों के साथ श्रावण मास की व्यवस्थाओं के लेकर समीक्षा की। जिसमें डीएम ने एसडीएम, सीओ को निर्देश दिए कि सभी शिव मंदिरों की सीसीटीवी से निगरानी की जाए। यदि कोई संदिग्ध मिले या उसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अपने अपने क्षेत्रों में गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करें और उनसे मिलने वाले सुझावों पर कार्य करके रणीनीति बनायें। श्री सिंह ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता न हो और न ही कोई अपना ड्यूटी स्थल छोड़कर कोई अधिकारी एवं कर्मचारी इधर-उधर जाएगा। छोटी से छोटी घटनाओं की जानकारी जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को देंगे। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी से नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में साफ सफाई ठीक नहीं है। सब जगह गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है।उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि रोजना प्रातरू नगर के भ्रमण निकल कर सफाई व्यवस्था को देखें जहां भी कमी हो अपने अधीनस्थों से शहर की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्षों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि किस-किस गांव में जातिवाद को लेकर विवाद है उनको पहले से ही चिन्हित कर उनके साथ बैठक करें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद रावत, सभी उप जिलाधिकारी , सभी सीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के शामिल थे।