Loading...

स्वतंत्र देव सिंह पहुँचे गोवर्धन, संत सियाराम दास से लिया आशीर्वाद

Gargachary Times 28 August 2025, 11:36 177 views
Mathura
स्वतंत्र देव सिंह पहुँचे गोवर्धन, संत सियाराम दास से लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज मथुरा के गोवर्धन पहुँचे, जहाँ उन्होंने गिरिराज महाराज के दर्शन और पूजा की। दानघाटी मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने गोवर्धन की परिक्रमा भी की। परिक्रमा के दौरान उन्होंने हनुमान बाग आश्रम के महंत और अपने गुरु, संत सियाराम दास महाराज से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक आध्यात्म और जीवन से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद, स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हनुमान बाग आश्रम आकर उनके मन को शांति मिलती है। मंत्री ने क्षेत्र के विकास और स्वच्छता को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को गोवर्धन ड्रेन और नहरों की तत्काल साफ-सफाई करने के लिए कहा, ताकि जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके।
Follow Samachar24