Loading...

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, फगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया

Gargachary Times 8 June 2026, 21:00 43 views
Sports
भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, फगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया
भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से थी। जो 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में मिली थी। मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए थे। इस तरह उन्होंने मैच में 7 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी भारतीय गेंदबाज का डेब्यू टेस्ट पारी में दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। इस लिस्ट में नरेंद्र हिरवानी पहले स्थान पर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1988 में 8 विकेट लिए थे। सुथार टेस्ट डेब्यू में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के 10वें बॉलर और सातवें स्पिनर बने। वह इस सदी में अमित मिश्रा के बाद डेब्यू टेस्ट पारी में फाइव विकेट हॉल लेने वाले दूसरे भारतीय भी हैं। अमित ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था। सुथार का 6/33 टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन भी है। इस मामले में वेस्टइंडीज के रकीम कॉर्नवाल 7/75 के आंकड़े के साथ पहले स्थान पर हैं।
Follow Samachar24