श्री हित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट द्वारा भांडीरवन में लगा 25वां निःशुल्क स्वस्थ शिविर
Gargachary Times
9 June 2026, 20:15
54 views
Mathura
मनोज अग्रवाल। वृन्दावन।
ब्रजवासियों की सेवा को समर्पित श्री हित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट द्वारा भांडीरवन में 25वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
आचार्य श्री हित सुकृत लाल गोस्वामी जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में दिल्ली और वृंदावन से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में बच्चों के रोगों का परामर्श, मधुमेह जांच, हृदय रोग परामर्श, रक्तचाप परीक्षण, नेत्र परीक्षण एवं रक्त जांच जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में डॉ. सूर्या, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. अनिल गोयल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा तथा उनकी टीम ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और ब्रजवासियों ने इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट की टीम तथा GLA यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रस्ट द्वारा पिछले दो वर्षों से प्रत्येक माह ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
आचार्य श्री हित सुकृत लाल गोस्वामी जी महाराज एवं संचालित ट्रस्ट का मानना है कि "ब्रजवासी सेवा ही श्रीजी की सेवा है" और इसी संकल्प के साथ निरंतर जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं।