Loading...

बसेड़ी में गल्ला व्यापारी के 2.80 लाख रुपए चोरीः चोर थैला उठाकर फरार, सर्वसमाज ने बैठक के बाद एसडीएम को दिया ज्ञापन, बाजार बंद की चेतावनी

Gargachary Times 9 June 2026, 20:26 37 views
Dholpur
बसेड़ी में गल्ला व्यापारी के 2.80 लाख रुपए चोरीः चोर थैला उठाकर फरार, सर्वसमाज ने बैठक के बाद एसडीएम को दिया ज्ञापन, बाजार बंद की चेतावनी
बसेड़ी कस्बे के बाड़ी मार्ग स्थित घड़ी फकीरा के समीप गल्ला व्यापारी की दुकान से 2 लाख 80 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित देवेंद्र कुमार गर्ग बेटा रमेश चंद वैश्य निवासी बसेड़ी ने पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दो बाइक सवार थैला चुराकर भागे उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास रखा रुपए से भरा थैला चुराकर ले गए। थैले में 2 लाख 80 हजार रुपए नकद, दुकान की चाबियां और अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। घटना के बाद व्यापारियों और सर्वसमाज के लोगों ने बैठक आयोजित की। इसमें व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक के उपरांत, सभी ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बाजार बंद की चेतावनी ज्ञापन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी हुए माल की बरामदगी की मांग की गई है। सर्वसमाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बाजार बंद कर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। इस दौरान अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल, सियाराम गर्ग, कैलाश चंद अग्रवाल, पीयूष शर्मा, हजारीलाल मित्तल, सुरेश मित्तल, विजय गोयल, जयप्रकाश यदुवंशी और अशोक गर्ग दिनकटा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Follow Samachar24