टीनशेड में उतरे करंट से महिला और युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
Gargachary Times
9 June 2026, 20:28
37 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में सोमवार को दर्दनाक हादसे में महिला और पड़ोसी युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
बताया गया कि गांव निवासी महिला नीलेश यादव टीनशेड के पाइप के संपर्क में आ गईं। इसी दौरान पाइप में अचानक करंट दौड़ने से वह उसकी चपेट में आ गईं। महिला को बचाने के लिए पहुंचे पड़ोसी युवक विजय शर्मा ने भी उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।दो लोगों की मौत की सूचना पर थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।