पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Gargachary Times
9 June 2026, 20:29
35 views
Firozabad
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की तैयारियों, प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।