Loading...

डिवाइडर से टकराई कांस्टेबल की बाइक, गंभीर रूप से घायल

Gargachary Times 9 June 2026, 20:30 45 views
Firozabad
डिवाइडर से टकराई कांस्टेबल की बाइक, गंभीर रूप से घायल
फिरोजाबाद। थाना नगला सिंघी में तैनात एक कांस्टेबल सोमवार देर रात सड़क हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुमित (35) पुत्र देवेंद्र, निवासी नगला पूरा, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस, वर्तमान में थाना नगला सिंघी में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। सोमवार रात वह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दबरई गांव के मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांस्टेबल सुमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं साथी पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे और घायल कांस्टेबल का हालचाल जाना। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बाइक के अनियंत्रित होने से दुर्घटना होना बताया जा रहा है।
Follow Samachar24