Loading...

शराब के लिए रुपये न देने पर किसान पर फायरिंग का आरोप, बाल-बाल बची जान

Gargachary Times 9 June 2026, 20:30 40 views
Firozabad
शराब के लिए रुपये न देने पर किसान पर फायरिंग का आरोप, बाल-बाल बची जान
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव शेखूपुर में शराब के लिए रुपये न देने पर एक किसान पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव शेखूपुर निवासी मुन्नेश पुत्र निरोत्तम सिंह (55) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही प्रेमवीर से उसका पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक दिन पूर्व आरोपी ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली थी और गाली-गलौज की थी। उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। पीड़ित के अनुसार सोमवार शाम वह खेत से भैंस खोलकर घर लौट रहा था। रास्ते में प्रेमवीर ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली निशाना चूक गई, जिससे मुन्नेश बाल-बाल बच गया।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24