Loading...

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवक ने खुद को गोली मारी, मौत

Gargachary Times 9 June 2026, 20:30 35 views
Firozabad
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवक ने खुद को गोली मारी, मौत
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव खेड़ा उलाऊ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा उलाऊ निवासी आकाश पुत्र राजेश उर्फ पप्पू यादव (28) अविवाहित था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि नौकरी न लग पाने के कारण वह काफी समय से तनाव में रहता था। साथ ही उसे शराब पीने की भी लत लग गई थी। बताया गया कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे आकाश ने घर पर शराब के नशे में देशी तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना टूंडला पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला स्वयं को गोली मारने का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजन और परिचित गहरे सदमे में हैं।
Follow Samachar24