Loading...

राया में विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, विधुत चोरी में एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Gargachary Times 9 June 2026, 20:32 36 views
Mathura
राया में विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, विधुत चोरी में एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राया: दक्षिणांचल विधुत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया । अभियान के दौरान एक दर्जन लोगों के खिलाफ विधुत चोरी का मामला दर्ज कराया गया। अभियान के दौरान विधुत चोरी करने वालो में हड़कंप मच गया। उपखण्ड अधिकारी देवेंद्र तिवारी के दिशा निर्देशन में चलाए गये अभियान के दौरान जांच टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों की जांच की, जिसमें कुछ उपभोक्ता सीधे लाइन से बिजली लेते पाए गए, जबकि कुछ मामलों में मीटर में छेड़छाड़ और अनधिकृत उपयोग की शिकायतें मिलीं। इसके आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। विभाग की इस कार्यवाही से विधुत चोरी करने वालो में हड़कंप मच गया। उपखंड अधिकारी ने विधुत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें तथा समय पर बिल जमा करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान अबर अभियंता राया सतेंद्र यादव सुशील कुमार ( सोनई ) ब्रजेश कुमार ( नीमगांव ) पंकज शर्मा विष्णु पाराशर छोटू जगवीर आदि विधुत अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
Follow Samachar24