राया मे टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, आधा दर्जन यात्री घायल
Gargachary Times
28 August 2025, 16:50
175 views
Mathura
थाना राया के राया हाथरस रोड़ पर एक टैम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिसमें लगभग आधा दर्जन सवारी घायल हो गईं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.
जानकारी के अनुसार कस्बा राया के मांट फाटक टैम्पो स्टेंड से एक टैम्पो सवारी लेकर मुरसान जा रहा था. टैम्पो थोड़ी ही दूर जाकर हाथरस रोड़ पर अंबेडकर पार्क के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. टैम्पो पलटने से सवारियों में चीख पुकार मच गई. टैम्पो में बैठी लगभग आधा दर्जन सवारी घायल हो गई जिसमें एक व्यक्ति के गंभीर चोटें आईं हैं. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई