Loading...

त्योहारों को लेकर फिरोजाबाद पुलिस अलर्ट, SSP ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

Gargachary Times 9 June 2026, 20:40 54 views
Firozabad
त्योहारों को लेकर फिरोजाबाद पुलिस अलर्ट, SSP ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
फिरोजाबाद। आगामी त्योहारों एवं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने थाना टूण्डला, नारखी एवं पचोखरा पुलिस के साथ कस्बा टूण्डला के मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध बाइकों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सीज करने के निर्देश दिए। साथ ही बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से जनसंवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छोटी या बड़ी समस्या होने पर तत्काल डायल-112 अथवा संबंधित थाने को सूचना दें। फिरोजाबाद पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Follow Samachar24