जिलाअधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष मे बेशिक विभाग के कार्यो की समीक्षा
Gargachary Times
28 August 2025, 16:51
366 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी, जिसमे सर्वप्रथम स्कूलों की पेयरिंग नीति के तहत रिक्त पड़े स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के उपयोग हेतु पुस्तकालयों, खेल के मैदान या अन्य उपयोगी कार्यों को कराना, जिलाधिकारी ने कहा की जनपद में 180 स्कूलों की पेयरिंग की गई है, खाली पड़े इन स्कूलों में उन्नति किस्म के पुस्तकालय,खेल के मैदान, ओपन जिम इत्यादि का निर्माण कराया जाए, जिससे बच्चों का बहुमुखी व्यक्तित्व उभर कर सामने आ सके, जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां पर खाली पड़े आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल वाटिकाओं का निर्माण कराया गया है, जिसमें अराँव में 8, एका में 15, फिरोजाबाद में 14, जसराना में 11, खैरगढ़ में 12, मदनपुर में आठ, नारखी में 9, शिकोहाबाद में 7, टूंडला में पांच बाल वाटिकाओं का निर्माण कराया गया है, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि 10 ऐसे विद्यालयों का डाटा हर खंड शिक्षा अधिकारी निकाले जहां निपुण के तहत बच्चे पूरी तरीके से शैक्षिक कुशलता से युक्त हो, साथ ही साथ इन स्कूलों के बच्चों और अध्यापकों को सम्मानित भी किया जाये, साथ ही साथ ऐसे 10 स्कूलों का डाटा भी खंड शिक्षा अधिकारी निकाले जहां पर बच्चे पूरी तरीके से निपुण के तहत अभी उनमे शैक्षिक कुशलता नहीं आ पाई है, जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करें, जिससे उनके अंदर आगे बढ़ने की इच्छा प्रारंभ से ही विकसित हो सके साथ ही साथ जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान कराया जाए, जिससे बच्चों में सहजता से सीखने की प्रवृत्ति का विकास हो सके,
जिलाधिकारी ने कहा कि आज का समय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के अंदर छिपी अन्य प्रतिभाओं को निकालने का भी है, जिससे इस प्रतिस्पर्धी समय में बच्चे अपनी प्रतिभा को एक नया मुकाम दे सकें, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।