जिल्म अधिकारी रमेश रंजन ने जिला पंचायत विभाग के द्वारा " पंचायत उत्सव भवन " निर्माण की योजना के क्रियान्वयन हेतु की समीक्षा बैठक
Gargachary Times
28 August 2025, 16:52
170 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिला पंचायत विभाग के द्वारा “पंचायत उत्सव भवन” निर्माण की योजना के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक की, इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यभार देख रहे परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, समस्त खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, डीसी मनरेगा आदि उपस्थित रहे, इस योजना के तहत जनपद की ग्रामीण विधानसभा में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण किया जाना है, इसके तहत ग्रामीण आबादी को उचित दर पर मांगलिक कार्यक्रम यथा विवाह, मुंडन एवं अन्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाली प्रत्येक विधानसभा में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा, यह योजना ग्राम पंचायत के माध्यम से क्रियान्वित एवं संचालित की जाएगी, प्रथम चरण में प्रदेश की 71 ग्रामीण विधानसभा में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है, पंचायत उत्सव भवन हेतु विधानसभा तथा ग्राम पंचायत का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में घटित समिति द्वारा किया जाएगा, जिन ग्राम पंचायत द्वारा स्वयं के स्रोत ओएसआर (ऑन सर्विस रेवेन्यू) सेवाओं की उपलब्धता अधिक की जा रही है तथा जिन ग्राम पंचायत में खाद एवं रसद विभाग द्वारा अन्नपूर्णा भवन का संचालन किया जा रहा है, उन ग्राम पंचायत को "पंचायत उत्सव भवन" में प्राथमिकता में दी जाएगी, "पंचायत उत्सव भवन" हेतु ऐसे स्थल का चयन किया जाएगा, जिसकी कनेक्टिविटी अच्छी हो
यह पंचायत उत्सव भवन ग्राम पंचायत द्वारा अपने स्वामित्व की भूमि पर अथवा जिला पंचायत के स्वामित्व की भूमि पर निर्मित होगा।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान इस बात पर खासी नाराजगी व्यक्त की जहां-जहां प्रधानों का पावर चीज हुआ है, वहां के सचिवों पर कार्रवाई करें, साथ ही साथ जिन पंचायत सचिवों की शिकायतें सबसे अधिक आ रही हैं, उन पंचायत सचिवों पर कार्रवाई कर उन्हें मुख्यालय पर सम्बद्ध करें, जन सुविधा केंद्र पर नागरिकों को प्रदान की गई सुविधा के एवज में जो धनराशि वसूली जाती है, उसमें पंचायत सहायकों द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने पंचायत सचिवों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, खंड विकास अधिकारी वीडीओ पंचायत सहित आदि अधिकारी गण उपस्थित रहे।