Loading...

राजीव एकेडमी के एमबीए छात्र-छात्राओं को मिले समर इंटर्नशिप के 108 आफर

Gargachary Times 10 June 2026, 21:06 39 views
Eduction
राजीव एकेडमी के एमबीए छात्र-छात्राओं को मिले समर इंटर्नशिप के 108 आफर
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट, मथुरा के एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित कम्पनियों में समर इंटर्नशिप के 108 आफर मिले हैं। चयनित छात्र-छात्राओं को समर इंटर्नशिप के दौरान प्रतिष्ठित कम्पनियों में जहां कॉर्पोरेट जगत में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा वहीं उन्हें कार्य संस्कृति को समझने तथा प्रबंधन कौशल निखारने में मदद मिलेगी। इंटर्नशिप के दौरान कम्पनियां छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक स्टाइपेंड भी प्रदान करेंगी। कॉर्पोरेट रिसोर्स विभाग के प्रमुख डॉ. विकास जैन ने बताया कि राजीव एकेडमी के एमबीए छात्र-छात्राओं को विभिन्न कम्पनियों में समर इंटर्नशिप के 108 आफर मिले हैं। संस्थान के कॉर्पोरेट रिसोर्स विभाग के प्रयासों से चयनित छात्र-छात्राएं प्रतिष्ठित कम्पनियों एजूकॉन डिजिटल, आउटलुक इंडिया, लर्नेक्स, एस्पायर कंसल्टेंट्स, कविश टेक्नोलॉजी, आरएक्स मेडिकल ट्रस्ट, कोटक महिंद्रा बैंक आदि में प्रशिक्षण हासिल करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान इन छात्र-छात्राओं को कम्पनियां सम्मानजनक स्टाइपेंड भी प्रदान करेंगी। डॉ. विकास जैन ने कहा कि इंटर्नशिप एमबीए पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली, कार्य संस्कृति, प्रबंधन कौशल तथा वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त अनुभव प्लेसमेंट के समय छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा मददगार साबित होता है। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि समर इंटर्नशिप छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व एवं करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलता है। डॉ. सक्सेना ने कहा कि राजीव एकेडमी छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ ही उन्हें व्यावसायिक कौशल विकास के अधिकाधिक अवसर मुहैया कराती रहती है ताकि वे हर प्रतिस्पर्धी परीक्षा और साक्षात्कार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना करियर संवार सकें। संस्थान के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जो अवसर मिला है, उसका अधिकाधिक लाभ उठाएं। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राजीव एकेडमी सदैव छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उन्हें उद्योगों से जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि समर इंटर्नशिप के माध्यम से छात्र-छात्राएं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर सकते हैं। संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने भी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल करियर की कामना की।
Follow Samachar24