Loading...

सिरसागंज में अवैध ताड़ी बिक्री के खिलाफ संयुक्त अभियान, 10 लीटर ताड़ी नष्ट

Gargachary Times 10 June 2026, 21:07 74 views
Firozabad
सिरसागंज में अवैध ताड़ी बिक्री के खिलाफ संयुक्त अभियान, 10 लीटर ताड़ी नष्ट
फिरोजाबाद। जनपद के ग्राम बहादुरपुर में मंगलवार को थाना सिरसागंज पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम द्वारा अवैध ताड़ी बिक्री के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से रखी गई करीब 10 लीटर ताड़ी बरामद की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही बरामद ताड़ी का विनष्टीकरण कराया। अभियान के दौरान संबंधित लोगों को अवैध शराब एवं ताड़ी की बिक्री न करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Follow Samachar24