जिला अधिकारी द्वारा निरंतर प्रयास जनपद मे किसानो को सही एव उचित मात्रा मे खाद उपलब्ध हो सके
Gargachary Times
28 August 2025, 16:52
106 views
Firozabad
जनपद में किसानों को सही एवं उचित मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है, इसी क्रम में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो इस बात की जांच करेगी की जुलाई माह में 127 किसान जिनके द्वारा चार बार से अधिक एक मिट्रिक टन से अधिक उर्वरक क्रय किया गया है, वह नियम अनुसार है अथवा नहीं, साथ ही किसानों को बिक्री करने वाली समितियां और दुकानों में किसानों को खतौनी और संतुत मात्रा के अनुसार विक्रय किया है या नहीं है, अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इन अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसमें उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता सतीश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी फिरोजाबाद प्रथम प्रमोद कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी फिरोजाबाद चतुर्थ शैलेंद्र कुमार, व0प्रा0सहा0 ग्रुप ए कृषि कार्यालय विष्णु कुमार, व0प्रा0सहा0 ग्रुप एक कृषि उप संभाग बृजेश कुमार जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है