प्रधानमंत्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना
Gargachary Times
10 June 2026, 21:09
31 views
Firozabad
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंगलवार को धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़े हनुमान मंदिर एवं करौली माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं देश की समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह बाबा, देवेश भारद्वाज, अंकित तिवारी, संतोष सैन, त्रिलोकीनाथ, आकाश, देशदीपक, प्रमोद बघेल, विशाल पचौरी, अजय यादव, संजय शर्मा, राहुल गुप्ता और विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे ‘स्वर्ण काल’ बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।