थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित माल का विनिष्टीकरण किया
Gargachary Times
28 August 2025, 16:55
454 views
Firozabad
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 21 अभियुक्तों से सम्बंधित माल का नियमानुसार किया गया विनिष्टीकरणः-
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.08.2025 को मा० न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद फिरोजाबाद के आदेश दिनांक 14.08.2025 के अनुपालन में, श्रीमान उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद फिरोजाबाद महोदय द्वारा गठित टीम, श्रीमान वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी फिरोजाबाद व श्रीमान क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद, श्रीमान नायब तहसीलदार शिकोहाबाद, एवं थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा मक्खनपुर की देखरेख में थाना हाजा पर पंजीकृत 21 अभियुक्तों से सम्बंधित माल का विनिष्टीकरण नियमानुसार कराया गया। माल विनिष्टीकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई।