Loading...

गौ संरक्षण और मतदाता जागरूकता पर बोले शंकराचार्य, शुरू हुआ 'एक नोट अभियान'

Gargachary Times 12 June 2026, 19:08 6 views
Mathura
गौ संरक्षण और मतदाता जागरूकता पर बोले शंकराचार्य, शुरू हुआ 'एक नोट अभियान'
डी डी शर्मा गोवर्धन। गोवर्धन में शुक्रवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण और मतदाता जागरूकता को लेकर लोगों को संबोधित किया। श्री राधा कृष्ण कृपा धाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं और गौ-रक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का आधार हैं तथा उनके संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करते समय लोगों को गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि उनका वोट गौ संरक्षण के पक्ष या विपक्ष में खड़े लोगों को चुनने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा के माध्यम से वे मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं और लोगों से ऐसे उम्मीदवारों व दलों का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं जो गौ संरक्षण के लिए कार्य करते हों। कार्यक्रम के दौरान गौ माता के संरक्षण के लिए "एक नोट अभियान" का शुभारंभ भी किया गया। इस अभियान के लिए धीरज कौशिक को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Follow Samachar24