Loading...

12 वर्षों में देश-प्रदेश में आमूल-चूल परिवर्तन

Gargachary Times 12 June 2026, 19:11 4 views
Mainpuri
12 वर्षों में देश-प्रदेश में आमूल-चूल परिवर्तन
मैनपुरी-वर्ष की उपलब्धियां पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पेट्रोल पंप उद्यमी घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि विगत 12 वर्षों में देश-प्रदेश में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं, उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है, उद्यमियों को सुरक्षा सम्मान मिला है। उद्यमी नीरज बैजल ने कहा कि 2014 से पूर्व देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11 नंबर पर थी लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से आज हम अर्थव्यवस्था की दृष्टि से विश्व में चौथे नंबर पर हैं, कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर वहां के निवासियों को स्वतंत्रता प्रदान की वही ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों की कायराना हरकत का बदला लिया। उन्होंने अपने संवाद के दौरान व्यापारी दुर्घटना बीमा की राशि को रू. 10 लाख से बढ़कर रू. 20 लाख करने एवं व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन उपलब्ध करने की मांग की। एक जनपद एक व्यंजन के उद्यमी क्षितिज ने ने जनपद की सोहन-पापड़ी को प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापारी अजय प्रताप सिंह ने अपने विचार व्यक्त कहा कि प्रदेश के मुखिया ने उद्यमी विकास अभियान योजना में मिनी राइस मिल स्थापना हेतु रू. 05 लाख का ऋण उपलब्ध कराकर मुझे स्वतः रोजगार स्थापित करने का अवसर प्रदान किया, जिसके लिए उन्होने प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। भरत गुप्ता ने जी.एस.टी. की ऑनलाइन व्यवस्था एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निदान पर केंद्र-प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सम्मान निधि, पी.एम. मुद्रा योजना, निवेश मित्र पोर्टल, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, स्टार्टअप आदि योजनाओं के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में आए बदलाव पर प्रकाश डाला, र् इंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू वर्मा ने कहा कि विगत 12 वर्षों में सरकारी सिस्टम में तमाम बदलाव देखने को मिले, अधिकांश कार्यों को ऑनलाइन कर सिस्टम को पारदर्शी बनाया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग जीएसटी में पंजीकरण करायें उनका स्थलीय निरीक्षण किया जाए, विभागों में आपसी समन्वय स्थापित कराकर निर्माण कार्य कराए जाएं, जनपद के चावल की मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए।
Follow Samachar24