परीक्षा को शान्ति पूर्वक, सकुशल एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु बैठक जिलाधिकारी
Gargachary Times
12 June 2026, 19:12
3 views
Mainpuri
उत्तर प्रदेश लोक सेवा द्वारा आयोजित पुरुष-महिला राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 जनपद में 04 परीक्षा केन्द्रों पर दि. 14 जून को 09.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होगी, परीक्षा में कुल 1688 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, परीक्षा को शान्ति पूर्वक, सकुशल एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु तैनात स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को मूल-भूत सुविधाएं मुहैया हों, केन्द्र व्यवस्थापक स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा अवधि में निरंतर क्रियाशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखें, उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश, मानक प्रक्रिया एवं सामग्री उपलब्ध कराई गई है, उसका सभी अधिकारी गंभीरता से अध्ययन कर लें यदि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को किसी बिंदु पर कोई शंका हो तो तत्काल दूर कर लें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 01-01 एंबुलेंस मय चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ उपलब्ध रहें, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ठंडे पानी के 01-01 टैंकर की व्यवस्था करें, प्रत्येक परीक्षा केन्द्रो पर साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध रहें, परीक्षा अवधि में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो पर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें।
अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार ने कहा कि सभी परीक्षा केद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, जिसमें पुलिस के द्वारा सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की जाएगी, परीक्षा केन्द्रों के आस-पास प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस गहनता से नजर रखेगी, परीक्षा की सुचिता में विघ्नि डालने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनन्द ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में 384, कुं. रामचन्द्र सिंह लालसिंह कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 480-480, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में 344 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। उन्होने बताया कि संपूर्ण जनपद में दि. 01 जून से 30 जून तक धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू, प्रभावी है, उक्त परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में दि. 14 जून को प्रातः 06 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी मोबाइल शॉप, मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, साइबर कैफे, फोटो-कॉपी, प्रिंटिंग शॉप, इंटरनेट, वाई-फाई सुविधा देने वाले प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज यादव, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, संध्या शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार सहित सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे