Loading...

आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध शराब व लहन बरामद

Gargachary Times 12 June 2026, 19:14 4 views
Firozabad
आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध शराब व लहन बरामद
फिरोजाबाद। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में की गई।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद जी०के० वर्मा ने अपनी टीम एवं थाना शिकोहाबाद पुलिस के साथ प्रतापपुरा गिहार कॉलोनी तथा तहसील तिराहा गिहार कॉलोनी में आकस्मिक दबिश दी। अभियान के दौरान कई घरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग 18 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा करीब 85 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। विभागीय टीम ने मौके पर ही बरामद लहन को नष्ट कर दिया।आबकारी विभाग द्वारा संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24