Loading...

रोशनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने तीन लाख रुपए छात्रवृत्ति दी

Gargachary Times 28 August 2025, 21:14 135 views
Agra
रोशनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने तीन लाख रुपए छात्रवृत्ति दी
रोशनी चैरिटेबल ट्रस्ट के आठवें स्थापना दिवस पर दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की | शुभारभ जूता निर्यातक राजीव वासन, कर्नल जीएम ख़ान, शिक्षाविद रामानंद चौहान, आनंद शर्मा, अध्यक्षा मनोज बल, ट्रस्टी डॉ. सरोज प्रशांत और एक पहल के महासचिव मनीष राय ने किया। अध्यक्षा मनोज बल ने बताया कि छात्रवृत्ति सिर्फ पढाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक स्रोत ही नहीं हैं, बल्कि यह क्षमतावान विद्यार्थी को अपनी क्षमता परखने का अवसर प्रदान करती हैं। ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर हाईस्कुल व इंटरमीडिएट की पचास छात्राओं को लगभग 3 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। कुछ महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए वजीफा भी दिया गया। ट्रस्टी डॉ. सरोज प्रशांत ने बताया कि हमारे अध्ययनकाल में छात्रवृत्ति प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाता था। जिन बच्चों को छात्रवृत्ति मिलती थी उन्हें तेज-तर्रार और अध्ययनशील विद्यार्थी समझा जाता था। ऐसे बच्चों का सम्मान न सिर्फ अन्य विद्यार्थी करते थे, बल्कि शिक्षक भी प्रोत्साहित करते थे। कार्यक्रम में दीया जुनेजा, कल्पना, ख़ुशबू, सुमन, कंचन, तमन्ना, मोनिका, प्राची, चित्रांशी, छवि और संजना को सम्मानित किया गया । कर्नल जीएम ख़ान ने मंच से बालिकाओ को ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को किशोरावस्था के डर, लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन के बारे में बताया गया। मंच संचालन मनीषा गौलानी ने किया। इस अवसर पर चंदा कुमार, अंकित खंडेलवाल, बरखा राय, अश्लेष मित्तल, मानस राय आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24