Loading...

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Gargachary Times 12 June 2026, 19:17 3 views
Firozabad
सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
फिरोजाबाद। जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग तथा यातायात पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हीकरण एवं सुधार, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, ओवरस्पीडिंग तथा गलत दिशा में वाहन संचालन पर नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा सड़क संकेतकों, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा गया।बैठक में अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा आमजन की सहभागिता बढ़ाने पर भी बल दिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संयुक्त रूप से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Follow Samachar24