Loading...

मटसेना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Gargachary Times 13 June 2026, 21:08 19 views
Firozabad
मटसेना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना मटसेना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मटसेना पुलिस टीम शनिवार को रसीदपुर कनैटा जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली, जिनके कब्जे से 02 पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन, 01 रिवाल्वर, 08 तमंचे तथा बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद हुए। जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।गिरफ्तार अभियुक्तों में अरविन्द कुमार, अजय यादव उर्फ गिल्ला तथा श्रीकान्त उर्फ तव्वा शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद असलहे रामू और मनोज नामक व्यक्तियों से खरीदना बताया है। पुलिस फरार आरोपी गौरव की तलाश में जुटी है।पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ थाना मटसेना में मु0अ0सं0 159/2026 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अंकित कुमार सहित थाना मटसेना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Follow Samachar24