Loading...

मेजर ध्याचन्द्र के जन्मदिन पर श्री बाबूलाल महाविद्याल मेँ हुआ खेल सप्ताह का आयोजन

Gargachary Times 28 August 2025, 21:21 113 views
Mathura
मेजर ध्याचन्द्र के जन्मदिन पर श्री बाबूलाल महाविद्याल मेँ हुआ खेल सप्ताह का आयोजन
गोवर्धन क्षेत्र के श्री बाबू लाल महाविद्यालय के अंतर्गत मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा ,श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर लीविस खोलो कुलश्रेष्ठ, उप प्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, शिक्षा समन्वयक डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ राज कपूर वर्मा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ धीरज कौशिक आदि ने सामूहिक रूप से मां शारदे के समक्ष माल्यार्पण कर किया हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह का आयोजन कराया जा रहा है। इन सभी खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में कबड्डी, वॉलीबॉल ,रस्साकसी, खो-खो, बैडमिंटन ,बोरी दौड़ , नींबू चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराया जा रहा है। खेल प्रभारी मोनू चौधरी ने बताया कि खेल जीवन के आवश्यक तत्वों में से एक है खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी सुदृढ़ करने का काम करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ धनराज, डॉ रेखा शर्मा, डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ बी एन शर्मा, डॉ आशीष सिंह, डॉ अतुल कुमार, डॉ जसवीर सिंह ,डॉ राजकुमार गुप्ता, एस वी गौतम, विमलेश सिकरवार, नवीन पाल, डॉ कैलाश चंद, शकील अहमद ,यशपाल धनगर ,प्रतिभा सिंह, भूपेंद्र सिसोदिया, अनूप कुमार अग्रवाल ,अमरचंद छोकर ,मुक्ति दुहन, अरुण कुमार वर्मा, उमा कुमारी, प्रीति वर्मा ,प्रसून पांडे , डॉ सुमन बघेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Follow Samachar24