Loading...

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों में संलिप्तता व भू- माफियाओं को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी - मण्डलायुक्त

Gargachary Times 28 August 2025, 21:22 271 views
Lucknow
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों में संलिप्तता व भू- माफियाओं को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी - मण्डलायुक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जों को मुक्त कराने व अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्यवाही का जायजा लेने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब पहुंची तहसील सरोजनी नगर के ग्राम सभा- हरिहरपुर, उन्होंने अवैध कब्जा किए गए संपूर्ण एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मौके पर सरकारी गाटा संख्या- 851, 867, 869 व 508, 507 पर अवैध कब्जा करके बाउंड्री वॉल का निर्माण मिलने पर मंडलायुक्त ने तत्काल ध्वस्तीकरण कराते हुए, उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मंडलायुक्त ने एलडीए के संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण के बाद अगर पुनः उक्त प्लाटिंग पर निर्माण कार्य होता है तो संबंधित प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी भूमियों पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर जनपद भर में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। मण्डलायुक्त ने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर किये गये अवैध कब्जों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम गठित की गयी है। जो कि जनपद के समस्त क्षेत्र की सरकारी भूमियों की पैमाइश, जीएस मैपिंग व जीरो टेगिंग कराया जा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को भू-माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गयी जमीन के विरूद्ध की गयी शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि उप जिलाधिकारियों व नगर निगम टीम द्वारा सरकारी जमीनो पर किये गये अवैध अतिक्रमण को चिन्हित/सर्वे करा लिया गया है। तो उन सभी सरकारी भूमि को अवैध अतिक्रमण से कब्जा मुक्त करायी जाय साथ ही उसको अपने स्वामित्व में लेते हुए उसको संरक्षित करना तथा उक्त भूमि पर अपना बोर्ड भी लगवाना सुनिश्चित करें। मंडलायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के उपरांत, अगर दोबारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा मिलता है तो संबंधित के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया जाए। उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी भूमि पर जिन दबंग भूमाफिया द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग व बाउंड्री कर लिए गया है। उनका तत्काल ध्वस्तीकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। सरकारी भूमि को अवैध कब्जा मुक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता पर कार्य किया जाये। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से किये जा रहे कार्यवाही की समीक्षा भी करते रहे।
Follow Samachar24