मथुरा में छोटी बच्ची पर आवारा कुत्तों का अटैक
Gargachary Times
28 August 2025, 21:23
106 views
Mathura
घटना मथुरा वृंदावन के वार्ड नंबर 21 के तेहरा गांव की है।
तेहरा गांव के निवासी उमेश की 7 वर्षीय बच्ची सृष्टि अपने घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान आवारा कुत्तों के द्वारा उस पर अटैक कर दिया गया।
कुत्तों से बचने के लिए बच्ची भागती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद वह नीचे गिर गई। और एक कुत्ता उसके बालों को खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। वही दूसरा कुत्ता उसके पैरों को नोच रहा है। बच्ची चीखने लगती है । इस दौरान एक शख्स डंडा लेकर आता है और कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाता है। बच्ची के करीब 16 जगह चोट के निशान हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।